छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: : तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर… ठोकर इतनी जबरदस्त की पांच फीट ऊपर उछला ऑटो… हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे समेत 4 की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने दूसरी तरफ से आ रहे मालवाहक आटो को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में आटो के चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गयी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस देर रात ही दुर्घटनाग्रस्त आटो के केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर गैस कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की जान नही बचाई जा सकी। मरने वालों में एक युवक पूर्व सांसद व भाजपा नेता लखनलाल साहू का भतीजा भी शामिल है। हादसा तखतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर क्षेत्र के मोछ मोड़ के पास की है। जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू जेसीबी मालिक था, जो पूर्व सांसद व भाजपा नेता लखनलाल साहू का भतीजा था। शुक्रवार की रात ऑटो में सवार होकर बिलासपुर से रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। उसके ऑटो में तीन और लोग सवार थे। अभी उसकी ऑटो तखतपुर के मोछ मोड़ के पास पहुंची था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी।

हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक सामने आ रहे ऑटो को देख नहीं पाया और सामने से टक्कर मार दिया। हाइवा की टक्कर के बाद ऑटो उछल कर बुरी तरह से चिपट गया और चालक सामने सीट में फंस गया। उसमें सवार दो लोग उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद एक युवक ऑटो से उछलकर हाइवा के सामने आ गया, उसकी लाश हाइवा के पहिए के नीचे पड़ी थी। पुलिस ने शव को उठवाकर अस्पताल भेज दिया है।

TI मोहन भारद्वाज ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क किनारे पड़े तीन लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल चालक ऑटो के सामने सीट में फंसा हुआ था। उसे कड़ी मशक्कत कर गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान जरहागांव क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश साहू के रूप में हुई है।

देर रात हुए हादसे के बाद तखतपुर पुलिस ने मरने वालों की पहचान कर ली है। TI मोहन भारद्वाज ने बताया कि पूर्व सांसद व भाजपा नेता लखनलाल साहू के फरहदा में रहने वाला भतीजा महेश साहू पिता शोभाराम साहू (40 साल) की जेसीबी खराब हो गई थी, जिसे बनवाने के लिए इंजन को लेकर बिलासपुर गया था।

इसके बाद इंजन को लेकर अमोरा परसाकापा निवासी ऑपरेटर भुनेश्वर साहू पिंटू पिता भारत साहू (36 साल), कड़ार निवासी मेकेनिक ओमप्रकाश वर्मा पिता राम कुमार ( 22 साल) और कुली लुतरा निवासी रघुवीर साहू पिता रामखिलावन साहू (24 साल) के साथ लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...