विधायक देवेंद्र यादव ने शहीद कौशल यादव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, माता से लिया आशीर्वाद… कहा- “शहादत को देश और भिलाई हमेशा याद रखेगा”

भिलाई। कारगिल विजय दिवस के 25वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव के स्मरण दिवस में उन्हें बड़े ही आदर भाव सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर शहीद जवान भिलाई, छत्तीसगढ़ के बेटे शहीद कौशल यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। उनकी शहादत को प्रणाम किया। उनकी देश भक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद किए। उन्होंने कहा कि, शहीद कौशल यादव ने कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारत मां की रक्षा की। उनका बलिदान भिलाई और देश के युवाओं के हृदयों में देश प्रेम की ज्वाला भरता रहेगा। उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूल पायेगा। इस दौरान शहीद कौशल यादव की माँ भी उपस्थिति रही। जिनका चरण छूकर विधायक यादव ने प्रणाम किया। उनका कुशल क्षेम जाना। हर साल विधायक देवेंद्र यादव यहाँ आते है, पुष्प अर्पित करते है। गौरतलब है भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु हर साल 26, जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...