दुर्ग संभाग में भाजपा नेता के फार्म हाउस में हत्या: अधेड़ की खून से सनी मिली डेड बॉडी… कई जगह चोट के निशान; पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

बालोद। दुर्ग संभाग के बालोद जिले में भाजपा नेता के फार्म हाउस में हत्या की वारदात हुई है। 50 साल अधेड़ की खून से सनी लाश मिली है। शरीर में कई जगह चोट के निशान है। मृतक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में मृतक की लाश मिली है। मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा ​​​​​​थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की संजय ठाकुर उम्र 50 साल के रूप में हुई है। जो कोटरा गांव का निवासी था। वारदात के बाद डौंडीलोहारा थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि मेरे फॉर्म हाउस में जो केयरटेकर है, उनके पास यह व्यक्ति आया हुआ था। केयरटेकर के साथ दोनों ने शराब पी।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इस दौरान इनके बीच किस तरह का विवाद हुआ, वह मैं नहीं जानता। सभी लोग यही हैं, जो भी दोषी हैं, उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए। वारदात की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले में एडिशनल SP अशोक कुमार जोशी ने बताया कि हत्या के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...