रायपुर रेलवे स्टेशन में 4 स्टॉल वेंडरों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल: बिस्किट चोरी करने के आरोप में युवक को जमकर पीटा और घसीटा… RPF की दो कांस्टेबल देखते रही तमाशा; चारों गिरफ्तार, 3 स्टॉल भी सील… ASI समेत 3 RPF कर्मी सस्पेंड

  • रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान चारों आरोपियों पर कार्रवाई
  • रेलवे ने स्टेशन के 3 स्टॉलों को किया सील
  • RPF ने 1 ASI और 2 महिला कांस्टेबल कर्मियों को किया निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति को उसकी भूख महंगी पड़ गई। बिस्कुट चोरी करने के आरोप में स्टेशन के कैंटीन स्टाफ ने आरोपी युवक को खुद सजा दे डाला। पहले तो उन्होंने युवक की पिटाई की और उसके पैर में कपड़ा बांध कर उसे अमानवीय ढंग से घसीटते नजर आए और यही नहीं RPF की 2 महिला कांस्टेबल मुख दर्शक बने खड़ी नजर आई। स्टेशन में सैकड़ों लोग उपस्थित थे पर किसी ने इन आरोपियों को ऐसा करने से नहीं रोका। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन और GRP ने एक्शन लिया है। घिनौने वारदात को अंजाम देने वाले चरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के 3 स्टॉलों को सील कर दिया है। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने और स्थिति पर प्रतिक्रिया न देने के लिए 1 ASI और 2 महिला कांस्टेबल सहित 3 RFP कर्मियों को किया गया निलंबित।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन
रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दिनांक 26 जुलाई 2024 को प्रातः तीन 3:15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर 4 लोगों ने 1 आदमी की पिटाई की है और उसका पैर बांधकर घसीटने का विडियो वायरल होने पर तत्काल घटना को संज्ञान में लेकर उक्त अमानवीय कृत्य करने वाले लड़को की जानकारी ली गयी जो सन साइन कैटरर्स के वेंडर थे चारों आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आखिरकार उसके माता-पिता का पता लगा लिया गया पीड़ित मयंक तिवारी की मां ज्योति तिवारी पति राजेश तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी आमापारा रायपुर द्वारा अपने पुत्र मयंक तिवारी को स्टेशन के 4 वेंडरो द्वारा मारपीट गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी देने बाबत लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध दर्ज किया गया।

चरों आरोपी भेजे गए जेल
स्टेशन रायपुर के स्टाल वेंडर 1. अंकित मिश्रा, 2. आशुतोष पटेल, 3. सुनील शुक्ला, 4. बसंत प्रधान द्वारा घटना कारित करना पाया गया। सभी आरोपियों को अपराध संख्या 48/24 बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत जेल भेज दिया गया है। एसडीएम न्यायालय रायपुर में पेश किया गया जहां से न्यायालय के द्वारा जेल दाखिल का आदेश दिया गया।

इन 3 स्टॉल सील
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेडके 3 स्टॉलों को सील कर दिया गया है। विवरण हैं-
स्टाल सी1(प्लेटफ़ॉर्म -5,6 पर ) – सुनील शुक्ला स्टाल
स्टाल ए4 (प्लेटफ़ॉर्म -1) – अंकित मिश्रा स्टाल
स्टाल ए5 (प्लेटफ़ॉर्म -1) – बसंत प्रधान
स्टाल ए5 – आशुतोष पटेल
इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने और स्थिति पर प्रतिक्रिया न देने के लिए 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 महिला कांस्टेबल सहित 3 आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...