छत्तीसगढ़: शादी से लौटते समय सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 10 साल के मासूम की मौत, मां सहित 3 की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क दुर्घटना में एक 10 साल के मासूम बच्चें के मौत हो गयी हैं। यहां के डौंडी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक टकरा गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार एक 10 साल के मासूम की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं कार में सवार 3 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया है। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बीटाल गांव निवासी परिवार एक शादी में शामिल होने के बाद देर रात करीब 1 बजे कार से घर लौट रहा था। अभी वे मनकुंवर चौक के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और दल्ली राजहरा शहीद अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विकास कोरेटी (10) पिता संकुर कोरेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां सहित 3 लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर किया गया है। कार में 5 लोग सवार थे। एक अन्य को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि संकुर कोरेटी CRPF में जवान है। वह अभी ड्यूटी पर बाहर हैं। उनका ही परिवार कार में था।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...