एक नहीं, दो नहीं, 20 से ज्यादा शादी… तलाकशुदा और विधवा महिलाएं थीं पहली पसंद… ऐसे फसांता था महिलाओं को, शादी के बाद सामान और पैसे लेकर हो जाता था फुर्र, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

डेस्क। किसी को घुमने का शौक होता है, तो किसी को खाने-पीने का. किसी को घूमने-फिरने का जुनून होता है तो किसी को दोस्ती करने का. लेकिन उसे तो शादी करने का चस्का था. चस्का ना कहकर इसे नशा कहेंगे तो अच्छा रहेगा. क्योंकि उसने एक-दो नहीं बल्कि 20 से अधिक लड़की, महिलाओं से शादी की. देश का शायद ही कोई ऐसा कोना होगा जिसमें उसका परिवार ना हो.

43 साल का होने के बाद भी वह किसी को कुंवारा बताता, तो किसी को तलाकशुदा. मेट्रोमोनियल साइट शादी के लिए विज्ञापन देता और किसी तलाकशुदा या विधवा महिला से संपर्क करता. बातों को तो मानों वह जादूगर था. एक बार जिस महिला से बात करता तो वह उसके मोहपाश में फँसकर अपना सबकुछ लुटा देती थी.

ये मामला है महाराष्ट्र के पालघर जिले का. पालघर पुलिस ने पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने देश भर में 20 से अधिक महिलाओं से शादी की. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं से शादी करता और फिर ऐसी मजबूरी जताता कि महिलाओं से पैसे और उनका कीमती सामान ठग लेता और फिर फुर्र हो जाता.

पुलिस ने बताया कि नल्ला सोपारा की एक महिला की शिकायत की जांच कर रही मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस (एमबीवीवी पुलिस) ने 23 जुलाई को आरोपी फिरोज नियाज शेख को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार कर लिया.

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सिंह भागल ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी फिरोज नियाज शेख ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती की और उससे शादी कर ली. शादी के बाद कुछ दिन तो ठीक रहे, बाद में नियाज शेख ने महिला से नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान ले लिया. अक्टूबर और नवंबर 2023 में महिला से 6.5 लाख रुपये लिए गए. ठगे जाने की जानकारी होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने छानबीन करके आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और कुछ गहने बरामद किए हैं.

नियाज शेख से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली बातों के बारे में पता चला. जांच से पता चला है कि शेख ने वैवाहिक साइटों पर तलाकशुदा और विधवाओं को निशाना बनाया, उनसे शादी की और उनका कीमती सामान ठग लिया. नियाज शेख ने 2015 से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक महिलाओं को धोखा दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...