केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूर्व की भूपेश सरकार पर बड़ा हमला: आरोप लगाते हुए कहा- छत्तीसगढ़ में बनने नहीं दिया गरीबों का घर… PM आवास को लेकर CM साय और डिप्टी CM शर्मा से हुई चर्चा

नई दिल्ली, रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में पूर्व की भूपेश बघेल सरकार पर PM आवास के मुद्दे को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का एक भी घर नहीं बनने दिया। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मुझे आश्चर्य हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक भी घर नहीं बनने दिया, जो गरीबों के लिए बनाया जाना था।”

केंद्रीय मंत्री चौहान ने दावा किया कि “केंद्र ने पैसा भेजा लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए राज्य का हिस्सा जारी नहीं किया। इसलिए उस पैसे का उपयोग नहीं हुआ और इसे वापस भेज दिया गया।” उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को आवास नहीं मिले हैं, इस पर चर्चा हुई है।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, “आज हमने (मुख्यमंत्री विष्णुसेव साय और डिप्टी CM विजय शर्मा) इस पर साथ बैठकर कर चर्चा की है। सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया है।” उन्होंने बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का यह लक्ष्य है कि हर गरीब को आवास मिले। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों को पक्का मकान दिलाने के लिए कटिबद्ध है, हम इस मामले में देर नहीं करेंगे और केंद्र छत्तीसगढ़ सरकार का पूरा सहयोग करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...