ये है छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कोल माइंस में चोरी का VIDEO: खुल्लम-खुल्ला वारदात को दे रहे अंजाम… पूर्व IAS ने ट्वीट कर किया खुलासा… देखिए वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में खदान से कोयला चोरी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सैकड़ो लोग खदान से कोयला निकाल कर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायलर होने के बाद आईजी डांगी ने जांच के निर्देश दिये हैं। इस VIDEO को पूर्व IAS और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भी ट्विट किया है। कोयला चोरी का यह VIDEO सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो को एसईसीएल की कोरबा जिले में स्थित दीपका-गेवरा माइंस का बताया जा रहा हैं। हालांकि भिलाई टाइम्स इस बात की पुष्टि नही करता। पूर्व IAS और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कोयला चोरी करने वाले मजदूरों का एक VIDEO ट्विट किया है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि यह दृश्य एशिया के सबसे बड़े कोल माइंस का है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित गेवरा माइंस में संगठित माफिया राज चल रहा है और कोयला चोरी का खुल्ला खेल चल रहा है। हजारों मजदूर और सैकड़ों गाड़ियों से खुलेआम कोयले की चोरी हो रही है। यह VIDEO सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों मजदूर खदान से बोरियों में खुलेआम कोयला निकाल रहे हैं और गाड़ियों में लोड कर रहे हैं।

VIDEO वायरल होने के बाद बिलासपुर IG रतनलाल डांगी ने कोयला चोरी के इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) प्रभारी को जांच की जिम्मेदारी दी है। जांच के लिए उन्हें संबंधित जिले के पुलिस अधिकारियों की भी मदद लेने के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच के बिंदु तय कर सूक्ष्मता से जांच करते हुए तथ्यात्मक और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...