उप मुख्यमंत्री साव ने शहीद के पिता के छुए पैर: नक्सली घटना में शहीद भरत साहू के घर पहुंचे डिप्टी CM… परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस… शहीद की प्रतिमा लगाने निगम आयुक्त से की बात

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद भरत साहू के रायपुर में लक्ष्मी नगर, मोवा स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद के पिता रामा साहू, बड़े भाई मनसा राम साहू, उनकी बेटियों और अन्य परिजनों से मुलाकात की। रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू और साहू समाज के अनेक पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे।

उप मुख्यमंत्री साव ने परिजनों से कहा कि भरत साहू ने देश की खातिर अपना बलिदान दिया है। आपको उन पर गर्व करना चाहिए। सरकार तत्परता से परिवार की पूरी मदद करेगी। उन्होंने तत्काल ही रायपुर नगर निगम के आयुक्त से बातकर राज्य कैबिनेट के निर्णय अनुसार जल्दी ही मोवा चौक पर शहीद भरत साहू की मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए।

साव शहीद जवान की दोनों बेटियों से भी मिले और बात की। उनकी छह साल की बड़ी बेटी पिता की तरह देश सेवा करने भारतीय पुलिस सेवा में जाना चाहती है। वहीं पहली कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बेटी ने आर्मी ज्वाइन करने की बात कही। उप मुख्यमंत्री साव ने उनकी बातें सुनकर कहा कि पढ़-लिखकर अपने पिता के सपने को साकार करना है। अपने पिता की तरह देश का मान बढ़ाना है। उप मुख्यमंत्री से शहीद भरत साहू के पिता रामा साहू ने कहा कि मेरा बेटा शुरू से बस्तर में तैनात था। उनकी याद हमेशा आएगी, वह अमर हो गया। पूरे परिवार को उन पर गर्व है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...