9 बच्चों की मौत: मंदिर के पास दीवार गिरने से 9 बच्चों की चली गई जान, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

9 बच्चों की मौत

डेस्क। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शाहपुर गांव में मंदिर के पास दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। इसमें 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया है। मृतकों की उम्र 9 से 19 के बीच बताई जा रही है।

हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। रविवार, 4 अगस्त को भी शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में बच्चे आए थे। सभी बच्चे शिवलिंग बना रहे थे। इस दौरान मंदिर से लगे एक मकान की दीवार बच्चों के ऊपर भरभराकर गिर गई। यह दीवार 50 साल पुरानी बताई जा रही है।

सीएम ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान
इस घटना की जानकारी मिलते ही रहली विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी शाहपुर पहुंचे। साथ ही मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। इस हादसे पर राज्य के सीएम मोहन यादव दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं। जिस मकान की दीवार गिरी है, वह मुलू कुशवाहा का है।

भारी बरसात नहीं झेल पाई दीवार
दीवार गिरते ही चीख पुकार मच गई। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। इसके दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला जा सका। यह दीवार मंदिर परिसर के बगल में है। दीवार काफी जर्जर हालत में थी। इसके नवीनीकरण के बारे में कोई योजना नहीं थी। इलाके में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हुई थी। 104 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। जिससे कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...