सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, 21 से परीक्षा

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से पूरक परीक्षा 21 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। विलंब शुल्क के साथ सोमवार 5 अगस्त फार्म भरने की आखिरी तारीख है।

पूरक परीक्षा की समय-सारणाी के अनुसार बीए व बीए क्लासिक्स की परीक्षा 21 अगस्त से 3 सितंबर तक होगी। बीकॉम फर्स्ट, सेकंड व थर्ड ईयर की परीक्षा 21 अगस्त से 13 सितंबर तक। बीएससी की परीक्षा 21 अगस्त से 3 सितंबर, बीएससी होमसाइंस 21 अगस्त से 31 अगस्त, बीसीए की परीक्षा 21 अगस्त से 13 सितंबर तक होगी।

शास्त्री (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) की परीक्षा 21 अगस्त से 13 सितंबर, इसी तरह बीपीई का सप्लीमेंट्री एग्जाम 21 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा। रविवि की अधिकृत वेबसाइट पर समय-सारणी जारी की गई है। गौरतलब है कि सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए बीए, बीए क्लासिक्स, बीकॉम की फीस 820 रुपए है। बीएससी, बीएससी (होमसाइंस) 1075, बीसीए 1075, बीपीई 1120 और शास्त्री के लिए 785 रुपए है। विलंब शुल्क के साथ इसमें वृद्धि ​हो सकती है। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए समेत अन्य की पूरक परीक्षा के लिए करीब 15 हजार छात्रों को पात्रता मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...