रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से उपमुख्यमंत्री साव के भांजे की मौत, सीएम साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक, एक्स पर लिखा – घटना से मन व्यथित

रायपुर। कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू की मौत हो गई। युवक का शव दुर्ग एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक जताया है।

सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। घटना से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी डिप्टी सीएम के भांजे की मौत पर शोक जताया हैै। उन्होंने ट्वीट कर कहा, रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस हृदयविदारक समाचार से मन अत्यंत व्यथित है, मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें – डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का शव बरामद : रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबा था युवक, दुर्ग SDRF की टीम ने बाहर निकाली बॉडी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...