दुर्ग जिले में सड़क हादसा : बेटे ने तोड़ा दम, मां की हालत नाजुक, दस साल पहले हादसे में ही पिता की हुई थी मौत

दुर्ग. जिले के अमलेश्वर में अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे और मां को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई. वहीं मां की हालत भी नाजुक है। यह घटना पाटन क्षेत्र के जामगांव की है। बता दें कि दस साल पहले मृतक के पिता की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी.

अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे ग्राम तर्रा निवासी सुरेंद्र ठाकुर (25 वर्ष) अपनी मां जानकी ठाकुर (45 वर्ष ) के साथ बाइक में जामगांव एम से तर्रा की तरफ वापस आ रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना से सुरेंद्र को गंभीर चोट आई, जिसे एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

मृतक सुरेंद्र की मां को भी चोट आई है. उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही। एम्स में उनका इलाज चल रहा. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के पिता की भी मौत जामगांव एम में सड़क हादसे में ही आज से 10 साल पहले हुई थी. सुरेंद्र अपने मां के साथ रहता था. अब इस हादसे के बाद इस परिवार में मां अकेली बच गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...