सेक्टर 7 में शिव भगवान की महाआरती: विधायक देवेंद्र पत्नी संग पहुंचे मंदिर, रूद्राभिषेक कर शहरवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की

भिलाई। सावन सोमवार के पावन अवसर पर भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव अपनी धर्मपत्नी श्रुतिका ताम्रकार यादव के साथ सेक्टर 7 शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। महाआरती में विशेष रूप से शामिल हुए। शिवलिंग में बेल पत्र, दूध, दही, पुष्प आदि अ​र्पित किए। जल चढ़ाया और महामृत्युजय का जाप करके बाबा भोलेनाथ से हाथ जोड़कर भिलाई वासियों के हित और विकास की कामना प्रार्थना की। साथ ही देवों के देव महादेव के समक्ष शिश झूकाकर प्रार्थना की कि बाबा सभी पर कृपा बनाएं रखे। सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए, सभी बच्चे युवाओं और वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें।

सावन सोमवार के पावन पर्व की शुरूआत हो गई है। हर साल की तरह इस साल भी एमआईसी सदस्या लक्ष्मीपति राजू ने सेक्टर 7 तालाब में भगवान शिव की आराधना के लिए भव्य महाआरती और रूद्राभिषेक का आयोजन किया। इसके लिए पूरे तालाब का सौंदर्यीकरण की गई है। इस महापर्व में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल हुए। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस दौरान बाबा की भक्ति संगीत में भक्त नाचते झूमते रहे। सुबह 10 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक अंकित तिवारी भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी। 11 बजे से महाभंडारा का आयाजन किया गया है। शाम को 4 बजे से लल्लू महाराज रायपुर भजन प्रस्तुत किए। शाम को 1008 महिलाएं तालाब के चारों ओर खड़ीहोकर महादेव की महाआरती की।

भिलाई नगर विधायक हर साल सावन सोमवार के पर्व को बहुत धूमधाम से मनाएंते है। बाबा महाकाल का आराधना करते हैं और शहर के विभिन्न शिवालयों में जाकर पूजाअर्चना करते हैं। सावन के इस पहले सोमवार की शुरूआत विधायक देवेंद्र यादव ने बाबा भोलेनाथ की आराधना से शुरू की। सुबह 7 बजे विधायक यादव विभिन्न शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना किए। शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र, फल-फूल आदि अर्पित किए। इसके बाद ओम नम: शिवाय की जाप के साथ पूजा आरती की। 108 बार महामृत्युंजय का जाम किया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में स्थिति बाबा भोले नाथ के सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...