हर घर तिरंगा अभियान: स्वतंत्रता सप्ताह के लिए जोश और जज्बे के साथ प्रचार प्रसार में जुटी नगर निगम की टीम… बाइक रैली में शामिल हुए निगम आयुक्त

दुर्ग। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” के सफल कियान्वयन के लिए राज्य शासन के आदेश एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर नगर पालिक निगम में हर घर तिरंगा मोटर साइकिल रैली का शुभारंभ आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन 09 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर,प्रदेश एवं देशभर में होना है।

इस अभियान का उद्देश्य व्यक्तियों को प्रेरित करना है कि वे अपने आवासों पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करें।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,शौएब अहमद,सूरज सारथी सहित निगम अमला व कर्मशाला टीम द्वारा मोटर साइकिल रैली निगम कार्यालय से पटेल चौक होते हुए स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों तक वापस रैली निगम कार्यालय पहुँची।इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर तिरंगा शपथ दिलाई।

उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शहर के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों,कार्यालयों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान के जश्न में शामिल हों।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अमले के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली मोटरसाइकिल निकाली गई जिसमें जोर शोर से भारत मां के नारे लगाए गए।

यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि 9 से 14 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं इस अवसर पर तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान का एक मुख्य भाग है।

युवा और वृद्ध पुरुष और महिलाएं सभी तिरंगा यात्राओं में शामिल हो सकते है और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर सकते है जिससे राष्ट्रीयता पर गर्व और एकता का अनुभव हो।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 9 से 15 अगस्त, तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...