शकुंतला विद्यालय में इंटर स्कूल पैट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग कॉम्पिटिशन का आयोजन… जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग-भिलाई के कई स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा; ये बने विजेता

भिलाई। भिलाई के शकुंतला विद्यालय में शनिवार को इंटर स्कूल पैट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग कॉम्पिटिशन का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें दुर्ग और भिलाई के कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मंच शकुंतला ऑडिटोरियम में 10 अगस्त 2024 को सजाया गया। इसके अंतर्गत जिला स्तरीय शालाओं ने सदन-नियमों का अनुपालन करते हुए अपने साज-सामान के साथ ‘देशभक्ति’ का जोश भर देने वाले गीत प्रस्तुत किया गया। गायन संगीत के मर्मज्ञ निर्णायक पी. एल. उल्लास कुमार (ऑफिस आर्टिस्ट बीएसपी), दीपेन्द्र हलधर (म्यूजिक डायरेक्टर, ताल एकेडेमी) और स्वपन भट्टाचार्य (सिंगर) मंडल ने कला संघ के नियमानुकूल निर्णय दिया, जिसके अनुसार

प्रथम स्थान पर  -   शकुंतला विद्यालय राम नगर  
द्वितीय स्थान पर    -   कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरु नगर 
 तृतीय स्थान पर  -   डी.ए.वी. हुडको विजेता रहे | 

इन विजेता टीमों को नगद राशि के रूप 7100, 5100, 3100 के साथ उत्क्रष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं श्रेणी के अतिरिक्त दो टीम के.एच. मेमोरियल एवं एम.जी.एम. सेक्टर-6 को सांत्वना के रूप में 1100-1100 की राशि और अन्य प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विजेता टीम को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए निर्णायक मूर्तियों ने अपने उदबोधन में कहा कि यह मंच कला प्रतिभा के क्षेत्र में आज नए-नए मंच विद्यार्थियों को प्रदान किये जा रहे हैं जिससे शैक्षणिक विकास के साथ-साथ अपनी प्रतिभा के आधार पर कला-ज्ञान में पहचान बना रहे है।

यह ‘विद्यालयी मंच’ इन परिंदों में राष्ट्र – विश्व स्तर की उडान भरने में सहयोगी बने है। इन प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने अपने उदबोधन में कहा कि नन्हे फनकारों को भविष्य में सुनहरे मंच मिले और इनकी प्रतिभा विश्व पटल पर अद्वितीय आकार ले सके, यह आयोजन इन्हें उसी मुकाम तक पहुंचाने का एक प्रयास है। कला-सृजन के इस सदन में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त एवम मंच संचालन का कार्य शिक्षक एन सुनील कुमार के द्वारा सुगम्य गति से चला। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली) एवं अन्य विशिष्टगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसे पर कोर्ट का बड़ा फैसला...

दुर्ग। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बेटे को बाइक चलाने देना एक पिता को भी भारी पड़ गया। सड़क हादसे में युवक की मौत के...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों के नामों का ऐलान...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति एवं...

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...