तीन किलो आलू की रिश्वत मांगना पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा, SP ने किया सस्पेंड

Crime News: मामले की निपटारे के लिए तीन किलो आलू की रिश्वत मांगना एक पुलिस इंचार्ज को महंगा पड़ गया। यह मामला यूपी के कन्नौज का है। इस मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र की चपुन्ना पुलिस चौकी में तैनात इंचार्ज रामकृपाल सिंह और एक शिकायतकर्ता का किसी मामले के निपटारे को लेकर ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू मांग रहे थे. हालांकि फरियादी की ओर से पांच की जगह दो किलो आलू ही दे पाने की बात कही जा रही है.

चौकी इंचार्ज की ओर से इस पर नाराजगी जताई गई और फिर पांच किलो आलू की मांग की गई. इसके बाद उस शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि धंधा-पानी सही नहीं चल रहा है इसलिए उसने असमर्थता जताई और केवल दो किलो आलू देने को कहा. वहीं पुलिसकर्मी की ओर से पांच की जगह तीन किलो आलू देने की बात कही जा रही है. दोनों की बातचीत का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया और विभागीय कार्रवाई के लिए मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...