छत्तीसगढ़: 10वीं बोर्ड में हो गया था फेल… रिजल्ट आने के बाद घर से बिना बताए निकला था… घर वालों का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा था, 3 दिन बाद पेड़ से लटकता मिला शव

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक छात्र के खुदकुशी का मामला सामने आया है। छात्र ने ये कदम इसलिए उठाया है क्यों की वह 10वीं में फेल हो गया था। रिजल्ट आने के बाद से छात्र ने बिना किसी को बताए घर से चला गया। तीन दिन बाद उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे तो उसकी पहचान हो सकी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कहरचुहा के लमडांड गांव निवासी राकेश सिदार (16) ने 10वीं का एग्जाम दिया था। 14 मई को छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट आया। इस पर राकेश ने मोबाइल पर अपना रिजल्ट चेक किया। इसमें वह फेल हो चुका था। इसके बाद राकेश बिना किसी को बताए घर से दोपहर करीब 3 बजे निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा तो परिजनों ने कई बार कॉल किया, पर उसने रिसीव नहीं किया।

काफी तलाश के बाद भी राकेश का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। सोमवार शाम मुक्तिधाम के पास आम के‎ पेड़ से एक नाबालिग का शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। शव डिकंपोज होने लगा था। फेल होने

के चलते उसी दिन खुदकुशी की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...