अंगदान के लिए रायपुर में बन रहा ग्रीन कॉरिडोर : गंडई की मुन्नी का रामकृष्ण अस्पताल में हुआ निधन, अंगों को अलग-अलग अस्पतालों को किया जाएगा डोनेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार अंगदान के लिए रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। बता दें कि गंडई की महिला मुन्नी का निधन रामकृष्ण अस्पताल में हो गया। परिवार की सहमति से उनके सभी अंगों को अलग-अलग अस्पतालों को डोनेट किया जा रहा है। महिला के अंग को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मुन्नी गोसाई पति राजकुमार गोसाई गंडई निवासी को दो दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्हें गंडई के अस्पताल में लेकर गए थे, लेकिन वेंटिलेटर नहीं होने की वजह से रायपुर रामकृष्ण केयर अस्पताल लाया गया था, जहां आज मुन्नी का निधन हो गया। वे खैरागढ़ के गंडई में PWD में कार्यरत थीं। परिवार की सहमति से मृतिका का अंगदान किया जा रहा है। अलग-अलग अंगों को अलग-अलग अस्पताल को डोनेट किया जाएगा. इसके लिए ओटी सर्जरी शुरू हो गई है।

लंग्स को पुणे के अस्पताल को डोनेट किया गया। एयर एंबुलेंस से लंग्स को ले जाया जाएगा। ऐसा बहुत कम होता है. मुन्नी की हार्ट को सत्य साई अस्पताल रायपुर को दिया जा रहा है। इसके लिए भी ग्रीन कारिडोर बन रहा है। महिला की दोनों किडनी ठीक है, इसलिए एक किडनी एम्स रायपुर को दिया जा रहा है और दूसरा किडनी रामकृष्ण केयर रायपुर को डोनेट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...