दुर्ग के चार अस्पताल होंगे बंद : स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, बिना लाइसेंस चल रहे थे दो अस्पताल, एक के पास NOC ही नहीं, नोडल अफसर ने 4 हॉस्पिटलों को बंद करने के दिए निर्देश

दुर्ग। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज दुर्ग जिले में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान नोडल अधिकारी ने नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन करने और नियमों का पालन नहीं करने वाले चार अस्पतालाें को बंद करने के निर्देश दिए। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि ओम क्लिनिक पोटिया कला दुर्ग, जैमिनी हॉस्पिटल पोटिया चौक आदर्श नगर दुर्ग, केयर हॉस्पिटल कोहका रोड भिलाई, ओम हॉस्पिटल मानवीय नगर दुर्ग, भाटिया डेंटल हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब जीई रोड दुर्ग में छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान ओम क्लीनिक और भाटिया डेंटल हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब को बिना नर्सिंग होम एक्ट लाइसेंस के संचालित पाया गया। उनसे लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो नहीं दे सके। नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन करने पर दोनों अस्पलाल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।

महिला वार्ड में भर्ती थे पुरुष मरीज

नर्सिंग होम एक्ट की टीम जब पोटिया चौक आदर्शनगर दुर्ग स्थित जैमिनी हॉस्पिटल पहुंची तो वहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। वहां फीमेल वार्ड में पुरुष मरीज को भर्ती पाया गया। टीम जब कोहका रोड स्थित केयर हॉस्पिटल पहुंची तो पाया कि वहां मरीजों को वार्ड तक लाने ले जाने के लिए रैंप की सुविधा नहीं है। जब उनसे अस्पताल से जुड़े दस्तावेज लेकर जांच की गई तो उनके पास पर्यावरण की NOC नहीं मिली। साथ ही स्टॉफ नर्स के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं थी। नोडल अधिकारी ने सभी हॉस्पिटल और क्लीनिक को नर्सिंग होम एक्ट के तहत नोटिस जारी कर तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...