Durg Crime : चाकू से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, चार संदेही गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में आरोपियों ने आपसी विवाद में चाकू से कई वार कर एक युवक की हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। 20 वर्षीय शुभम बांदे को लहूलुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पद्मनाभपर पुलिस के मुताबिक घटना बोरसी भाटा वार्ड 50 में हुई है। यहां के निवासी शुभम बांदे टाइल्स लगाने का काम करता है। सोमवार की रात उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन युवकों ने शुभम को चाकुओं से गोद दिया। जब आसपास के लोंगो को इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि शुभम के शरीर पर चाकू घोंपने और डंडे से वार के कई निशान हैं।

संदेहियों से की जा रही पूछताछ

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना प्रभारी और सीएसपी दुर्ग पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने रातभर छापेमारी करके 4 संदेहियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...