इस महीने दो दिन बंद रहेगी पशुवध गृह और मांस विक्रय की दुकानें… आदेश जारी

भिलाई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त और कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त के दिन भिलाई में पशुवध गृह एवं मांस विक्रय दुकानें बंद रहेगी। निगम से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण और नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें अगस्त माह के 2 तिथियों में बंद रहेगी। शासन से जारी आदेश के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त दिन गुरूवार एवं कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त दिन सोमवार को समस्त पशुवध गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्र को बंद रखा जाएगा उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराने शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...