छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दो नए जज: CJ रमेश सिन्हा ने दिलायी दो एडिश्नल जजों को शपथ, कल नियुक्ति के लिए जारी हुआ था नोटिफिकेशन

बिलासपुर। बिभू दत्त गुरु तथा अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ दिलाई है। चीफ जस्टिस के कोर्ट हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 12 अगस्त 2024 को उक्त नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल व डिप्टी सॉलीसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने उक्त नवनियुक्त न्यायमूर्तियों के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...