CG: नाबालिग से दो बार दुष्कर्म का मामला: रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई थी 14 साल की किशोरी… घर से बाहर निकलने पर जबरन किया रेप… अब आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 14 साल की किशोरी के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पीड़ित किशोरी अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी, तभी गांव के एक शख्स ने किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का ये मामला बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा था। बलरामपुर से ही एक 14 साल की किशोरी अपने परिजनों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हुई थी।

पुलिस की माने तो 14 मई की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हो रहे शोर-शराबे के बीच किशोरी घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले 40 वर्षीय बलराम बरगाह की नियत किशोरी पर बिगड़ गयी। किशोरी कुछ समझ पाती इतने में उसने बलराम बरगाह ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

इस घटना से सहमी किशोरी कुछ समझ पाती और घटना की जानकारी अपने परिजनों को देती, इस बीच सनकी शख्स ने किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इसके बाद किसी तरह पीड़ित किशोरी घर पहुंचकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित किशोरी के साथ परिजनों ने शंकरगढ़ थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम बरगाह के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...