युवती ने प्यार को किया इंकार तो युवक ने काटी कलाई: घरवालों के सामने बोला – प्यार करता हूं, लड़की ने किया इंकार तो कलाई की काट ली नस

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवक ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है की लड़के ने लड़की को प्रपोज़ किया था लेकिन लड़की ने स्वीकार नहीं किया था। युवक दिनदहाड़े लड़की के घर पहुंच गया था। इसके बाद उसने सबके सामने लड़की को ये कह दिया कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। फिर भी वह नहीं मानी तो वह दुखी हो गया। इसके बाद उसने नस ही काट डाली। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया।

दरअसल, ये पूरा मामला जिले के बाजार चारभाठा चौकी क्षेत्र के धमकी गांव का है। यहां रहने वाला रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक युवती से एक तरफा प्रेम करता था। उसने कई बार लड़की को प्रपोज करने का प्रयास किया था। मगर नहीं कर सका थ। इस बीच वह रविवार को लड़की के घर पहुंच गया था।

बताया गया कि वह लड़की के घर के बाहर जाकर चिल्लाने लगा। इस पर लड़की के घरवाले निकलकर बाहर गए। तब रूपेश ने सबके सामने युवती से अपने प्रेम का इजहार किया, लेकिन लड़की ने सबके सामने ही मना कर दिया। लड़की के मना करते ही वह काफी दुखी हो गया।

उसने फिर से लड़की से अपने प्रेम का इजहार किया, इसके बावजूद जब नहीं मानी तो रूपेश ने जेब में रखा ब्लेड निकाला और कलाई की नस काट ली। इस घटना में युवक के हाथ से काफी खून बह गया। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...