भिलाई: घर का गेट खोल चोरी कर रही थी दो महिलाएं, मोहल्ले के लोगो ने दौड़ाकर पकड़ा, दोनों गिरफ्तार

भिलाई। शांति नगर भिलाई 3 में दिन दहाडे एक मकान में दो महिलाएं घर में घुसकर पर्स को पार कर फरार हो रही थी। तभी शोर मचाने के बाद मोहल्ले वालों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया है। शिकायत पर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ धारा 380, 454,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि वार्ड 17 शांति नगर भिलाई 3 निवासी सुशील सिंह क्षत्रिय ने शिकायत किया है कि 15 मई को पीड़ित अवकाश होने से वह घर पर था। लेकिन घरेलू काम पड़ने से बाहर गया हुआ था। मकान में पीड़ित का बेटा सुधीर सिंह था। गेट के पीड़ित ने बाहर निकलते समय बाहर से बंद कर दिया था। मकान के सामने सुधीर खाना खा रहा था तभी सुबह 11.30 बजे दोनों महिलाएं सामने की कुंडी को खोलकर मकान के भीतर प्रवेश किया।

पीड़ित का बेटा सुधीर सिंह का पर्स वहां हुआ पड़ा था। दोनों महिलाएं भीतर घूसकर 2 हजार रूपये लेकर फरार हो रही थी। तभी सुधीर ने देखा कि दोनों महिलाएं मकान से चोरी कर भाग रही है। शोर मचाने के बाद मोहल्ले के लोगों ने बाहर निकलकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर महिलाओं में अपना नाम मालती मोदी और महरंगीन मोदी गोल बाजार रायपुर बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...