दुर्ग के गांव-गांव में मवेशियों का होगा खुरहा-चपका का इंटेंसिव वैक्सिनेशन… दुर्ग MP और DM ने मोबाईल वेटरिनरी वाहन को दिखाई हरी झण्डी; डेढ़ महीने चलेगा अभियान

दुर्ग। दुर्ग जिले में मोबाईल पशु चिकित्सा वाहन को दुर्ग सांसद विजय बघेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गौवंशीय, भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा-चपका का सघन टीकाकरण अभियान 15 अगस्त से 30 सितम्बर 2024 तक संपूर्ण ग्रामों के पशुओं को शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कार्य किया जाना है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु 14 अगस्त 2024 को दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले के मोबाईल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में जिले के पशु चिकित्सक एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे। खुरहा-चपका का सघन टीकाकरण अभियान के संबंध में डॉ. एस.पी. सिंह उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बतलाया गया कि जिले के समस्त गौवंशीय, भैंसवंशीय पशुओं को शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कार्य किया जाना है। इस हेतु पशुओं को टीकाकरण पूर्व कृमिनाशक दवा वितरण कर जिले के समस्त चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों मैदानी अमलों को टीकाद्रव्य पर्याप्त मात्रा में उपलब्घ कराया गया है।

साथ ही उक्त टीकाकरण को कोल्डचैन मेंटेन करने के निर्देश दिये गये हैं। सांसद बघेल द्वारा निर्देश दिये गये कि ग्रामों में पशु पालकों में जागरूकता लाए तथा टीकाकरण कार्य के पूर्व ग्राम में मुनियादी कराए। साथ ही पशुपालन विभाग के योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें जिससे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...