रिसाली निगम इन एक्शन: ग्राहकों को गंदगी परोसने पर दुकानदार पर लगा 4 हजार रूपए का जुर्माना… दुकानों में बीमारी का घर तो नहीं? निगम कर्मी कर रही जांच

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने एक अलग दल बनाया है जो हजारों लोगों की आवाजाही वाले मार्ग में बीमारी का स्त्रोत तो नहीं, इस बात की जांच की जा रही है। कर्मचारी छोटे दुकान से लेकर बड़े बड़े शो रूम में लार्वा की तलाश कर रहे है। एहतियात के तौर पर दवा भी छिड़क रहे है।

दरअसल जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कृष्णा टॉकीज रोड के कुछ दुकानों में मच्छर का लार्वा मिला है। इस बात की सूचना मिलते ही आयुक्त ने दुकानों में रखे फ्रिज, कूलर और फ्लॉवर पार्ट की जांच करने निर्देश दिए है। कर्मचारी अवकाश के दिनों में भी जांच करते 50 से भी अधिक फ्रिज के पीछे जमा पानी और कूलर को खाली कराकर दवा का छिड़काव कर चुके है।

निगम कर्मी जांच में समझाइए दे रहे है कि असावधानी होने पर मच्छर पनपेगा और जानलेवा बीमारी फैलेगी। इसलिए सावधानी बरते। जांच के दौरान छोटे बड़े 15 दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि लापराही करने पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम कर्मी होटलों व रेस्टोरेंट में भी दबिश दे रहे है। इस दौरान टंकी और स्टेशन मरोदा में भारी गंदगी पाई गई। अधिकारियों ने 4000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...