CG – स्कूली छात्र पर एसिड अटैक की कहानी निकली झूठी: गैस से झुलसा था 12 साल का बच्चा, मम्मी-पापा के डांट से बचने के लिए रची कहानी, फिर…

स्कूली छात्र पर एसिड अटैक की कहानी निकली झूठी

रायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था, कि 17 अगस्त की शाम को दो लड़कों पर एसिड फेंका गया था, हालांकि पुलिस ने जांच शुरू की, तो मालूम चला कि गैस चुल्हा से लड़के का चेहरा जला था। घटना को छुपाने और मां-पिता से बचने के लिए दोनों बच्चों ने एसिड अटैक से झूठी कहानी गढ़ी थी। शिकायत में दर्ज कराया गया था कि दोनों शिवम एजुकेश्नल एकेडमी स्कूल के पास सत्यम विहार पहुंचे थे, तभी चंगोराभाठा तरफ सामने से आ रही मोटर सायकल से दो अज्ञात लडके आये और इनके पास रूककर मोटर सायकल में पीछे बैठा लडका कोई ज्वलनशील पदार्थ इनके बड़े पुत्र के चेहरे पर फेंक दिया जिससे उसका मस्तक एवं दोनों आंख के नीचे झुलस गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक डीडी नगर थाना इलाके में शिकायत आई की शनिवार को 12 साल के बच्चे पर दो बाइक सवार बदमाशों ने केमिकल पाउडर फेंक दिया। वह अपने छोटे भाई के साथ साइकिल से एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के पास सत्यम विहार पहुंचे था। तभी चंगोराभाठा की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने भूरे और गुलाबी रंग का केमिकल पाउडर फेंक दिया। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी।

पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले गए लेकिन कोई तथ्य सामने नहीं आया। थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिजन ने छोटे भाई से प्यार से पूछा तो वह माफी मांगने लगा। उसने कहा कि, भैया किचन में खाना गर्म कर रहे थे इस दौरान गैस चूल्हे से झुलस गए, लेकिन डांट से बचने के लिए भैया ने कहा कि, हम मम्मी-पापा को अटैक की कहानी बताएंगे।

साथ ही बच्चों ने यह भी बताया था कि जिस स्कूल के सामने घटना हुई वहां आस-पास बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। वे स्कूल आने जाने वाले बच्चों को धमका कर पैसे मांगते हैं लिहाजा परिजन को शक हुआ कि बदमाशों ने ही अटैक किया हो ।पुलिस ने इस मामले की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं एक दिन बाद उसके छोटे भाई ने सारा राज उगल दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...