बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट: नशा करने के लिए पैसा नहीं देने पर सोशल एक्टिविस्ट का मुंह तकिए से दबाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की आरोपी नशे का आदि था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में उसने अपनी मां को धक्का देकर गिराने और मुंह में तकिया दबाकर हत्या करने की जानकारी दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जरहाभाठा मिनी माता नगर निवासी बिन्दा बाई बंजारे (65) पति मानिक बंजारे महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष थी। वह घर में अकेले रहती थी। जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। घर में बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में शरीर और गले पर निशान मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि रात में उनके घर के भीतर से आवाज आ रही थी। बिंदा बाई का बेटा अजय बंजारे (35) आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और संदेही बेटे की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने अंजय बंजारे के बारे में पूछताछ की, तब पता चला कि वह अपनी मां के घर से कुछ दूर पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मां ने नशा करने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। इस पर उसने धक्का देकर गिरा दिया। फिर मुंह को तकिए से दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले भी बिंदा बाई ने अपने बेटे अजय के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई भी की थी। कई बार सिविल लाइन थाने में शिकायत करने के बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। अपनी मां के द्वारा बार-बार शिकायत करने से भी वह नाराज रहता था।

मिनीमाता बस्ती बचाओ संघर्ष समिति में भी सक्रिय
महिला बिंदा बाई 12 साल से महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई थी। वह पापड़ बनाकर बेचती थी और समूह की अध्यक्ष भी थी। इसके साथ ही वह मिनीमाता बस्ती बचाओ संघर्ष समिति में भी सक्रिय थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। बीते दिनों नशे के खिलाफ सिविल लाइन थाने का घेराव होने पर वह सक्रियता से भाग लेने पहुंची थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...