CG ब्रेकिंग: 12वीं में फेल छात्र ने की आत्महत्या… पहली मंजिल से लगा दी छलांग… मौके पर हुई मौत

रायपुर। बोर्ड के नतीजे आने के बाद 12वीं में फेल होने से नाराज एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। मृतक छात्र का नाम सहस्त्रांशु पांडे था। सहस्त्रांशु ने खुदकुशी का जो रास्ता चुना वो बेहद ही दर्दनाक है। रिजल्ट लिस्ट में अपना नाम ना देख सहस्त्रांशु काफी परेशान था। वो अपने परिजनों से भी बातें नहीं कर रहा था। इसी बीच उसने पहली मंजिल की ऊंचाई से छलांग लगा दी। इस घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई ।

आपको बता दें कि आज एक साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। परीक्षा का परिणाम तो और सालों की तुलना में बेहतर हैं, लेकिन सहस्त्रांशु इस बार 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर सका, जिसकी वजह से वो काफी वक्त से काफी परेशान था, जिसके बाद उसने अब से कुछ देर पहले पहली मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक नहीं ला पाया छात्र काफी परेशान था। कुछ देर के लिए उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। बाद में जब घर के अन्य लोग दूसरे कामों में व्यस्त थे तो छत पर चला गया और फिर वहां से उसने छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उसने छात्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा आपको बता दें माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐसी ही अनहोनी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की थी, जिसमें मनोचिकित्सक से लेकर अन्य विषय विशेषज्ञ थे। लेकिन छात्र के इस तरह की खुदकुशी से हर कोई हैरान है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...