माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन… बच्चों की प्रतिभा देख पेरेंट्स हुए मंत्रमुग्ध

रायपुर। भिलाई के माइलस्टोन एकेडमी के जूनियर विंग में दिनांक 28 जून 2025 को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता तथा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान, कला, साहित्य, खेल और सांस्कृतिक क्लबों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाई, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक जागरूकता भी दर्शाई। क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन परिचय दिया। शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी भी पालकों को दी गई, जिससे वे बच्चों की बौद्धिक क्षमता को देखकर बेहद प्रसन्न हुए।

जिमनास्टिक, जूडो और कराटे के लाइव डेमो ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने आत्मरक्षा के गुरों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। पालकों का भावुक समर्थन, अपने बच्चों की प्रतिभा को मंच पर देखकर पालक बेहद भावुक हो गए। उन्होंने माइलस्टोन परिवार का आभार जताया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस सफल आयोजन पर अकैडमी की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं अकैडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...