CG Breaking : भाजपा समर्थित सरपंच की हत्या से फैली सनसनी, पोस्टमैन के घर मिली लाश

बालोद। भाजपा समर्थित युवा सरपंच की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बीती रात धारदार हथियार से गला रेतकर सरपंच की हत्या की गई है। उनकी लाश पड़ोसी पोस्टमैन के घर पर मिली है। यह घटना डौडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी के खेरथा बाजार गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही।

मृतक सरपंच का नाम विक्रम सिन्हा है। पोस्टमैन रामजी प्रजाति के घर में उनकी लाश मिली है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ जिले के आला पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा कि पोस्टमैन रामजी प्रजाति और मृतक दोनों दोस्त थे। रामजी ने सरपंच की हत्या करने के बाद लाश के साथ ही सोया रहा। रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...