एक जमीन के कई सौदे, एक साल से फरार था आरोपी… दुर्ग पुलिस ने धोकेबाज को फैक्ट्री से किया गिरफ्तार; लाखों रुपए के फ्रॉड का है मामला

भिलाई। भिलाई में धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को टेडेसरा के फैक्ट्री से अरेस्ट किया है। साढ़े 4 लाख रूपए के धोखाधड़ी का मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक श्रीनू बाबू पिता यल्लेया उम्र 44 साल निवासी सेक्टर 7 द्वारा आवेदन दिया गया था कि अनावेदक सुमेर कुमार उर्फ विजय जोशी एवं चंद्र कुमार उर्फ दिनेश जोशी दोनों के पिता सावंत निवासी ग्राम फुलझर थाना सोमनी जिला राजनांदगांव द्वारा आवेदक को अपने भूमि जिसका खसरा नंबर 159/3 एवं 159/4 रकबा 0.810, 0.8120 का सौदा प्रति एकड़ 10 लाख रूपये सुमेर से तथा 16 लाख रूपये चंद्र कुमार उर्फ दिनेश जोशी से करने का सौदा हुआ था जिसमें बतौर बयाना 4.60 लाख रूपये आवेदक द्वारा अनावेदक को नगद तथा बैंक के माध्यम से दिया अनावेदकगण द्वारा अपनी सौदा किये जमीन को अन्य को बेचना तथा कई लोगों से इकरारनामा करना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 124/2024 धारा 420, 34 भादवि कायम किया गया।

जांच के दौरान 1 वर्ष से आरोपी की लगातार तलाश किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झां तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग आईपीएस चिराग जैन के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर विवेचना दौरान आरोपी जो मार्च 2023 से फरार था। मकान बदल-बदल कर रहता था, मुखबिर सूचना बायो प्लांट टेडेसरा में काम करने की सूचना पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ पर अपराध करना कबूल किया तथा अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी करना स्वीकार किया आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 435/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल दुर्ग भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...