भिलाई में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम : पीस ऑडिटोरियम में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकी बना आकर्षण का केंद्र, आप भी निःशुल्क कर सकते हैं दर्शन

भिलाई। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।यहां श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर महाभारत युद्ध में अर्जुन को गीता ज्ञान देते हुए लाईट एंड साउंड, पानी के झरनों से सुसज्जित भव्य एवं सुंदर मनोहरी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

झांकी में दिव्यता की शक्ति से विकारों पर विजय के साथ संस्कार मिलन की रास, मईया यशोदा को श्री कृष्ण को पेड़ से बाँधने का भाव विभोर करने वाला दृश्य सभी को सन्देश दे रहा है कि हम सभी परमात्मा को प्रेम की डोर में बांध सकते हैं, जिसमें वह भी खुशी-खुशी बंध जाते हैं। भगवान हमारा बच्चा बनकर हमारे निस्वार्थ प्रेम में बंधकर बाँधने वाले से बढ़कर बंधने वाला बड़ा बन जाता है। भगवान जो संबंध निभाता है वैसा और कोई भी निभा नहीं सकता है, इसे भक्त शिरोमणि मीरा, श्री कृष्ण सुदामा की मैत्री के रूप में दर्शाया गया है।

झांकी में शेर और गाय को एक घाट का पानी पीते हुए दिखाया गया है, जो यह दर्शाता है कि संसार में एक समय सतयुग में आपसी प्रेम, दैवीय गुण, संस्कारो से सुशोभित थी। डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने गुणों से भरी कृष्ण राधे वाली दुनियां प्यारी है गीत पर रास करके सभी को खुशी उमंग उत्साह से भरपूर कर दिया।

बता दें कि यहां झांकी सभी के निशुल्क दर्शनार्थ 26 अगस्त सोमवार से 1 सितंबर रविवार तक संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक पीस ऑडिटोरियम सड़क 2 सेक्टर 7 में रहेगी।

राजयोग मेडीटेशन शिविर 2से

2 सितंबर सोमवार से “सकारात्मक परिवर्तन के लिए राजयोग मेडीटेशन शिविर रहेगा, जिसका समय प्रातः 7:00 से 8:00 संध्या 5:30 से 6:30 अथवा संध्या 7:00 से 8:00 बजे तक रहेगा। इसमें किसी भी एक समय शिविर का लाभ ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...