CG – डबरी में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत: मां के साथ पानी भरने गए थे बच्चे… खेलते-खेलते अचानक हुए लापता… बाद में डबरी में मिला शव

डेस्क। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंड में एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। यहां गांव के ही दो मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि पिपलावंड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े ती साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के चार वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप की मां के साथ नल पर पानी भरने के लिए गए हुए थे। पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए। महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए।

महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की। मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया। परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से घर में मातम छा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...