भिलाई में कांग्रेसियों पर पुलिस ने बरसाई लाठी, झड़प में TI की नाक टूटी… सड़क पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता; फॉर्मर CM भूपेश के काफिला को रोकने से जुड़ा है मामला; देखिये Video

भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोक कर उनके सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की का मामला गरमाता जा रहा है। बीते दिन कांग्रेस के चरोदा निगम सभापति और पार्षद समेत कुछ लोग जिम में घुसकर एक युवक को मारते हुए थाना लाते जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपाई थाना पहुंचते है। बताया जा रहा है की इस युवक पर पूर्व CM भूपेश बघेल के सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप है। वहीं आज आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए थाना घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेसियों पर पुलिस ने आंशिक बल प्रयोग किया है। जिसमें कुछ लोगों को पुलिस की लाठी लगी है। इस दौरान जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे की नाक टूट गई है। काफी खून बह गया है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कांग्रेस इस कार्रवाई को गलत बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन कर रही है।

देखिये Video :-

दरहसल भिलाई में चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर और पार्षद टी रमना और उनके साथियों ने 2 युवकों अमित लखवानी और गिनीश साहू को अगवा कर उनकी पिटाई कर दी। इन युवकों पर आरोप है कि बीते दिनों पूर्व CM भूपेश बघेल का काफिला रोककर सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की की थी। पुलिस ने सभापति सहित 6 के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मारपीट के बाद देर रात थाने में भाजपा नेताओं का जमावड़ा हो गई। कांग्रेस द्वारा सभापति के सिरसा गेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

पुलिस ने सभापति सहित 6 के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मारपीट के बाद देर रात थाने में पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच भी झड़प हो गई। एक कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की की। अब इसके विरोध में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसी थोड़ी देर में भिलाई-3 थाना घेरेंगे। सिरसा गेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाली निर्माण के दौरान झाड़ियों में मिला नर कंकाल,...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किशुनगढ़ में नाली निर्माण के दौरान मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जी...

कोरबा में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : होटल...

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल स्टार इन में कथित धर्मांतरण को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई। होटल में प्रार्थना सभा आयोजित...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी नागरिक को भेजा...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत...

छत्तीसगढ़ BJP में नई प्रभारी की नई लाइन :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने राज्य में अपनी पहली मौजूदगी के साथ ही संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर...