दुर्ग-भिलाई में भाजपा दिखाएगी ताकत: 16 को सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन…भिलाई के हरेक इलाके में उपस्थित रहेंगे कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री पांडेय ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक…आज दुर्ग आ रहे पवन साय

भिलाई। प्रदेश सरकार के खिलाफ 16 मई को भाजपा बड़ा आंदोलन करने जा रही है। दुर्ग और भिलाई में भाजपा अपनी ताकत दिखाएगी। जेल भरो आंदोलन के बहाने यह ताकत दिखाने का मौका मिलेगा। दुर्ग में प्रदेश के नेता आएंगे बतौर वक्ता बनकर तो भिलाई में पूर्व मंत्री पांडेय और विधायक विद्यारतन भसीन लीड करेंगे।

वहीं तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए कल शनिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय दुर्ग आ रहे हैं। दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय दुर्ग में बैठक लेंगे। इस बैठक में तय हो जाएगा कि जेल भरो आंदोलन में कौन-कौन नेता होंगे? वहीं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगी। वे केदारनाथ के दौरे पर रहेंगी।

पूर्व मंत्री पांडेय ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
जेल भरो आन्दोलन में सहयोग करने के लिए बैठक भुतपूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के निवास में बैठक सम्पन्न हुई। इस जेल भरो आन्दोलन में भारतीय जनता पार्टी ने सभी सामाजिक तथा धार्मिक संगठनो से सहयोग की अपील की थी इसलिए श्रीराम जन्मोत्सव समिति अपने सम्पूर्ण दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं के साथ जेल भरो आन्दोलन में शामिल रहेगी।

1. 16 मई को 01 बजे तक कुम्हारी, चरोदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, पुरैना, छावनी, जामुल, कैम्प तथा सेक्टर-1 के कार्यकर्ता सेक्टर-1 में सेन्ट्रल ऐवेन्यू गणेश पंडाल में उपस्थित होंगे।
2 .सेक्टर-2, सेक्टर-3 सेक्टर-4, के कार्यकर्ता सेक्टर-2 गणेश पंडाल में उपस्थित होंगे।
3. इसी प्रकार सेक्टर-5, सेक्टर-6 के कार्यकर्ता बेरोजगार चौक पर उपस्थित होंगे।

4. सेक्टर-7, सुपेला, वैशालीनगर, रिसाली के कार्यकर्ता ग्लोब चौक (रेल चौक) में उपस्थित होंगे।
5. उसके बाद सेक्टर-8, सेक्टर-10, नेहरू नगर, स्मृति नगर, के कार्यकर्ता सेन्ट्रल एवेन्यू गणेश पंडाल में उपस्थित होंगे।
6. सेक्टर-9, हुड़को के कार्यकर्ता बत्तीस बंगला वाईशेप ब्रिज के पास उपस्थित होंगे।

इस आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रान्त है। इस बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने, प्रान्तीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिला अध्यक्ष सेवक राम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री मदन सेन, बसंत प्रधान, जोगिन्दर शर्मा, दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, क्रोर ग्रुप के सदस्य तेजबहादुर सिंह, श्याम लाल साहू, विष्णु पाठक, मुन्ना पाण्डेय, धीरज शुक्ला, के.के. तिवारी, अरविन्द जैन,

मुरलीधर अग्रवाल, उपाध्यक्ष जयशंकर चौधरी, प्रशांत पाण्डेय, के.एल. श्रीवास्तव, जिला मंत्री, आर.पी. सिंह, कामिल राबर्ट, पप्पू तिवारी, मुकेश पाण्डेय, राजकुमार साव, पार्षद भोजराम सिन्हा, महेश वर्मा, दया सिंह, वीणा चन्द्राकर, स्मीता डोडके, शकुन्तला साहू, धर्मेन्द्र भगत, सरिता बघेल, उपासना साहू, श्याम सुन्दर राव,

रश्मि सिंह, मुख्य शाखा प्रखण्ड अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, मेवालाल यादव, अरविन्द वर्मा, सच्चिदानन्द तिवारी, संजय साहू, रविन्द्र राउल, रामू राव, पोषण साहू युवा शाखा जिला महामंत्री दिलीप केशरवानी, रिंकू साहू, राजा सन्धु, युवा शाखा प्रखण्ड अध्यक्ष अमन वर्मा, आदित्य कारूष, प्रमोद साहू, अंजय पाण्डेय, अमीत सिंह, सन्नी पाण्डेय, कन्हैया, व्ही. षिवराम, यशवंत राजपूत एवं समस्त रामभक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...

उतई कांड: दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत...

दुर्ग/उतई: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन...