लिव-इन पार्टनर हुई प्रग्नेंट तो प्रेमी ने की मारपीट, तोड़ दिए हाथ-पैर… घर के बाहर अर्धनग्न छोड़कर भागा… आरोपी के घरवाले कर रहे थे पैसे का डिमांड

लिव-इन पार्टनर हुई प्रग्नेंट तो प्रेमी ने की मारपीट

क्राइम डेस्क। राजस्थान के बालोतरा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही प्रग्नेंट महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि लड़के के परिजनों ने महिला के हाथ-पैर तोड़ दिए. इसके बाद महिला को अर्धनग्न अवस्था में उसके घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बालोतरा के नाहटा अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

घटना बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र की है. सूचना पर अस्पताल पहुंची गिड़ा पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा युवक और उसके परिजन उससे पैसे मांग रहे थे. नहीं देने पर युवक और उसके परिजनों ने रविवार रात को उसके साथ मारपीट की. महिला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पार्टनर के घर वाले कह रहे हैं कि हमें गर्भ में पल रहे बच्चा नहीं चाहिए. इसको लेकर ही उन्होंने बेरहमी से मेरे बाल खींचे और अर्धनग्न अवस्था में मेरे साथ मारपीट की. इसके बाद मुझे उसी हालत में मेरे घर के बाहर फेंक कर चले गए. महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने मुझे और मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही उसने मेरे भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन घर के बाहर पड़ी है, उसे ले जाओ.

गिड़ा थानाधिकारी देवाराम ने बताया कि गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई है. सोमवार सुबह करीब साढ़े मामले की सूचना मिली. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए. बयान के आधार पर पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक समेत मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...