एक बार फिर रिकेश Vs मुकेश, इस बार चुनाव नहीं… होगी क़ानूनी लड़ाई? MLA रिकेश सेन ने भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के खिलाफ थाने में की शिकायत… विधायक प्रतिनिधि को लेकर दिए गए बयान से शुरू हुआ मामला

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एक बार फिर दोनों आमने -सामने है। आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों वैशाली नगर सीट से आमने-सामने थे। दरहसल भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने विधायक रिकेश सेन के विधायक प्रतिनिधि को लेकर एक बयान जारी किया था। इस पर रिकेश सेन से गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस में शिकायत करते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। साथ ही उनके विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग भी की है।

भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक निजी होटल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा था कि- “ऐसा लगता है कि विधायक रिकेश सेन की अब भाजपा में कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है, जो अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। आप अपने चुनावी वादे अगर पूरा करते तो आप जनता के बीच सुर्खियों में रहते ,लेकिन अपने ऐसा नही किया। राजनीति में मतभेद अपनी जगह होते हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनका मान-सम्मान खंडित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। ये भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है।

उन्होंने कहा था कि “हाल ही में हुए एक वायरल वीडियो में एक विधायक प्रतिनिधि द्वारा दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को नसीहत दे रहा था। तब पुलिस अधीक्षक ने विधायक प्रतिनिधि पर कोई कार्यवाही नहीं की इसलिए विधायक दुर्ग एसपी का बचाव कर रहे हैं। क्या विधायक प्रतिनिधि की गलती जानने के बाद विधायक बचाव करेंगे या फिर अपने प्रतिनिधि पर कानूनी कार्यवाही का समर्थन करेंगे, विधायक की भूमिका पर भी सभी की निगाहें हैं, क्या वह अपने प्रतिनिधि पर कानूनी कार्यवाही का समर्थन करेंगे या गुंडागर्दी करने वाले अपने समर्थक का समर्थन करेंगे।

चन्द्राकर के जारी बयान को लेकर विधायक रिकेश सेन ने सुपेला थाने में शिकायत की है की उनका बयान उनकी छवि खराब करने वाला है। इस पर अपराध दर्ज किया जाए। सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने कहा कि हमें शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। सुपेला पुलिस शिकायत की जांच करने के लिए अब मुकेश चन्द्राकर को पूछताछ करने के लिए बुला सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...