भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव से डिप्टी CM अरुण साव ने की मुलाकात… छत्तीसगढ़ में स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत को पहला वन-डे क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान और पूर्व क्रिकेटर कप्तान तथा प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव से सौजन्य मुलाकात की। नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में हुई मुलाकात के दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव इन दिनों नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। उन्होंने विगत 27 अगस्त को नई दिल्ली के द्वारका स्थित राज्य के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की थी। श्री साव ने इस दौरान उनसे चर्चा कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली थी। उन्होंने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ निवास का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया था। उप मुख्यमंत्री श्री साव अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य से जुड़े विषयों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...