Chhattisgarh : कांग्रेस नेता, दोनों बेटा और पत्नी ने खाया जहर, चारों की मौत

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की जहर खाने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जांजगीर के बोंगा पार निवासी कांग्रेस नेता पंच राम यादव, उनके दोनों बेटे और पत्नी ने दो दिन पहले शुक्रवार की रात जहर खाया था। चारों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था। इस दौरान अस्पताल ले जाते वक्त बड़े बेटे की मौत हो गई।

शनिवार की रात पंच राम यादव, उसकी पत्नी और छोटे बेटे की भी मौत हो गई। बताया जा रहा कि पंचराम कांग्रेस नेता था और उनका परिवार ठेकेदारी और फेब्रीकेशन का काम करता था। कर्ज से परेशान होकेर यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। शव अभी बिलासपुर से जांजगीर नहीं आया है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...