जलती चिता के सामने तांत्रिक क्रिया : आधी रात श्मशान में तंत्र-मंत्र में लीन मिले महिला और पुरुष, युवक-युवती की फोटो और शराब-सिगरेट भी मिला, पढ़िए पूरी स्टोरी…

बिलासपुर। बीती देर रात जलती चिता के पास युवक-युवती की फोटो लेकर तांत्रिक क्रिया करते हुए एक महिला और उसके सहयोगी को पुलिस ने पकड़ा है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक मुक्तिधाम का है। आरोपियों से पूछताछ पूछताछ में पता चला है कि सहयोगी युवक के भांजे को कैंसर है इसलिए उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए मुक्तिधाम में पूजा पाठ कर रहे थे।

दरअसल सिरगिट्टी बन्नाक चौक के मुक्तिधाम में शनिवार की देर रात जलती चिता के सामने महिला और पुरुष को तंत्र पूजा करते लोगों ने पकड़ा। दोनों युवक और युवती की बीच में फोटो रखकर मोमबत्ती और दिया जलाकर पूजा कर रहे थे। इसकी जानकारी जब देर रात आसपास के लोगों को लगी तो लोग डर गए। लोगों ने हिम्मत जुटाया और मौके पर पहुंचे।

चिता के सामने रखा था शराब, सिगरेट

पूछताछ में पता चला कि बाहर से आई महिला तांत्रिक और उसके सहयोगी जलती चिता के सामने तंत्र पूजा कर रहे थे। बीच में युवक युवती की फोटो व पुतलों के साथ शराब सिगरेट आदि सामान पड़ा हुआ था। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उन्हें सिरगिट्टी थाने में सौंप दिया। लोगों के मुताबिक, महिला को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था।

युवक के भांजे को है कैंसर

बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी के न्यू कालोनी के शंकर नामक युवक के भांजे को कैंसर है इसलिए उसने पूजा पाठ करने वाले अपनी परिचित को बाहर से बुलाया था, जो मुक्तिधाम में पूजा कर रहे थे। पुलिस दोनों से और पूछताछ कर रही है, इसके बाद मामले का खुलासा होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...