छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने दुर्ग कलेक्टर को CM के नाम सौंपा ज्ञापन: डोमिसाइल नीति कमजोर होने की कही बात… कहा- “दूसरे प्रदेश के लोग उठा रहें फायदा, राज्य सरकार विचार नहीं करेगी तो करेंगे आंदोलन”

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने सोमवार को दुर्ग कलेक्टर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जिसमे छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन लाल साहू ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य बने हुए 24 साल हो चुके लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के मूलनिवासी को इसका फायदा नही पहुँचा छत्तीसगढ़ के डोमिसाइल नीति बहुत ही कमजोर होने के कारण बाहर प्रदेश से आये हुए लोग इसका पूरा फायदा उठा रहे है। पूरन लाल साहू ने कहा हैं कि छत्तीसगढ़ के राज्य सरकार डोमिसाइल नीति 1951 या उससे पहले से जो छत्तीसगढ़ में निवास कर रहे है उनको की मूलनिवासी माना जाये एवं इसी के आधार पर स्थानीय निवासी बनाया जाय जिसके लिए भूमि,शिक्षा या कोई सरकारी दस्तावेजों के आधार पर प्रमाणित किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के साथी ने कहा कि वह इस मुद्दे को पूरा छत्तीसगढ़ में लेकर जायेगे एवं अगर राज्य सरकार इस पर विचार नहीं करता तो बड़ा आंदोलन करने की बात कही गई है। ज्ञापन देने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष पूरन लाल साहू के अलावा दुर्ग जिला अध्यक्ष धीरज टण्डन,अरुण सार्वा, प्रकाश निर्मलकर, अनिल देशमुख, बाला राम साहू,दानेश साहू,प्रज्ञानंद साहू,भुवन साहू,सन्तोष सोनकर छोटे लाल चौधरी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...