सुबह-सुबह शहर भ्रमण पर निकले थे निगम कमिश्नर… निरक्षण के दौरान होटल संचालक को जमकर लगाई फटकार और कचरा भी उठवाया; आखिर कौनसी गलती पड़ गई भारी? जानिए

दुर्ग। दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर बुधवार को कचरा फैलाने वाले होटल संचालक से कचरा उठवाया और जमकर फटकार भी लगाई। इसके साथ उन्होंने ऐसा दोबारा नहीं करने भी कहा। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर आज स्वास्थ्य अमले के साथ रोज की तरह शहर की साफ-सफाई व्यवस्था देखने स्टेशन रोड, राजेन्द्र पार्क चौक के अलावा मालवीय नगर पर निकले। निरीक्षण के दौरान खालसा पब्लिक स्कूल के पास स्थित होटल संचालक को सड़क के किनारे कचरा डालना महंगा पड़ गया।

निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान मालवीय नगर, खालसा पब्लिक स्कूल के पास उस होटल संचालक को बुलाकर उससे कचरा उठवाया। चेतावनी देते हुए बोले-दोबारा सड़क पर मत फेंकना कचड़ा। शहर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि कई दुकानदारों द्वारा दुकान से निकलने वाला कचरा बाहर फेंका जाता है, जिस पर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को नजर रखने के साथ साथ जुर्माना करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने मौजूद अधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारकर और बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि, होटल व दुकान से निकलने वाले अपशिष्ट प्रबंधन एवं गीले-सूखे कचरे को नगर निगम के वाहनों में दिया जाए। अन्यथा नगर पालिक निगम अधिनियम की 1956 की धारा 418 (1) के प्रावधानों के तहत नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दुकान संचालक की होगी।निरीक्षण के मौके पर उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,पीआईयू कुणाल,परम कुमार सहित अमला मौजूद रहे। दुकान के बाहर कचरा देख आयुक्त नाराज थे। पहले तो उन्होंने दुकानदार को खूब खरी खोटी सुनाई। आयुक्त ने दुकानदार से कहा, कि आप लोग पढ़े लिखे समझदार लोग हो। उसके बाद इस तरह सड़क पर कचरा फैला रहे हो।आयुक्त के आदेश पर 500 रुपये का अर्थदंड किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...