छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ट्रांसलेटर का पद रिक्त, 18 को होगी कौशल परीक्षा, एक और जॉब वैकेंसी भी… जानिए डिटेल्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) के एक पद एवं वाहन चालक के एक पद के लिए 17 फरवरी 2024 को लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) पद के अगले चरण की कौशल परीक्षा में शामिल होने हेतु अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सभागार में किया जाएगा।

वाहन चालक पद के अगले चरण की कौशल परीक्षा में शामिल होने हेतु अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया है। द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा के आयोजन हेतु स्थान, समय संबंधी सूचना अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पृथक से प्रवेश पत्र के माध्यम से प्रदाय किया जाएगा।

जो कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की अधिकारिक वेबसाईट www.cgslsa.gov.in में अपलोड किया जाएगा। समस्त अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे इस प्राधिकरण के अधिकारिक वेबसाईट का सतत् रूप से अवलोकन करते रहें, जिससे कौशल परीक्षा हेतु निर्धारित समय से अवगत हो सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...