पत्नी का मर्डर कर खुद ने की आत्महत्या: टंगिये से हमलाकर बीवी को किया खून से लथपथ, जमकर पीटा भी, फिर खुद भी झूल गया पेड़ में

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां पर एक अधेड़ ने पहले अपनी बीवी की टंगिया से हत्या कर खुद ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि वह अपने पत्नी के साथ जंगल की ओर गया था। वहां से लौटने के दौरान उसने टंगिया उठाया और बीवी पर हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गई। बाद में उसने अपनी बीवी को जमकर पीटा भी। इसके बाद जंगल की ओर भागा। जहां उसकी लाश एक पेड़ पर लटकी हुई मिली है। मामला धरमजयगढ़ थाना के सांगरा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक सांगर गांव का रहने वाला गोपाल मंझवार(45) की मानसिक स्थिति पिछले 4 महीने से ठीक नहीं थी। वह अपनी पत्नी से रोज झगड़ा किया करता था। कुछ दिन पहले वह ठीक हो गया था। मगर 4 दिन पहले से फिर से वह बीमार हो गया। इस बीच रविवार को वह अपनी पत्नी करम (40) और 2 बच्चों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था।

पता चला है कि दोपहर के वक्त वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहा था। इसी वक्त उसने पीछे से आकर अपनी पत्नी करम पर टंगिया से एक के बाद एक कई वार किए। जिससे वह वहीं घायल हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को पीटा भी और जंगल की ओर भाग निकला था।

इधर, दूसरे लोग जो जंगल की ओर गए थे। उन्हें इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। फिर महिला को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांव के जंगल की ओर आरोपी की तलाश करने लगी। जहां जंगल में ही एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ है। वहीं इलाज के दौरान शाम को महिला की भी मौत हो गई। अगले दिन दोनों का पीएम कर शव परिजनों को सौंपे गए। इसके बाद सोमवार शाम को पूरे मामले की जानकारी सामने आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...