CM ने जनचौपाल में ग्रामीणों से पूछा, पटवारी ठीक काम कर रहे कि नहीं, ग्रामीणों का जवाब सुनकर बोले – पहली बार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले हैं। अभी वे सरगुजा संभाग में हैं। गैर जिम्मेदार अफसरों पर सीएम का एक्शन लगातार जारी है। बता दे की रिश्वत के लिए पटवारी हर जगह बदनाम है। आलम ये है कि अब अगर कोई ईमानदार पटवारी मिलता है, तो चौकना लाजिमी हो जाता है।

आज मुख्यमंत्री को भी जब एक ईमानदार पटवारी मिला तो मुख्यमंत्री उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। मुख्यमंत्री आज करजी तहसील कार्यालय पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कार्यालय में नामांतरण, सीमांकन, फौती, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने भुइयां वेबसाइट पर विवादित राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति को भी खुद देखा और जाति, निवास और आय प्रमाण पत्रों के सम्बंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जब जनचौपाल पहुंचे, तो उन्होंने लोगों से पूछा

पटवारी ठीक काम कर रहे कि नहीं ?कोई शिकायत नहीं मिलने पर कहा पहली बार सरगुजा में किसी गांव में पटवारी की शिकायत नहीं मिली है। सीएम ने पटवारी गयाराम सिंह की सराहना की है।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान एक पटवारी को सस्पेंड कर चुके हैं। उन्होंने उस दौरान पटवारी के रिश्वतखोेरी प्रकरण पर तीखी चेतावनी भी दी थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बटवाही उप स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे थे, यहां निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री जाने लगे तो वहां काफी ग्रामीण खड़े दिखाये दिये, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और ग्रामीणों को देखकर बात करने पहुँच गये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने पूछा कि डॉक्टर समय पर आते हैं कि नहीं, दवा उपलब्ध हैं कि नहीं ।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी...

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं...

CG में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में...

कोरबा। जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल कपिलेश्वर धीरज, जो भुलसीडीह के निवासी...

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती,...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ...