CG में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ के बाद बेरहमी से की पिटाई

कोरबा। जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल कपिलेश्वर धीरज, जो भुलसीडीह के निवासी हैं, को बुधवार देर रात हुई घटना के बाद डायल-112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल कपिलेश्वर धीरज ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय करते हैं और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास उनकी दुकान भी संचालित है। बुधवार रात दुकान बंद कर घर लौटते समय गांव के ही अरुण खांडे, संदीप कुमार और उनके अन्य साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनकी कार में तोड़फोड़ की और फिर लाठी-डंडों व अन्य साधनों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।

कपिलेश्वर धीरज का आरोप है कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में बाहर से आए मजदूरों को गार्ड की मिलीभगत से गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। उनका कहना है कि उन्होंने इस गतिविधि का विरोध करते हुए संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया था। इसी बात से नाराज होकर अरुण खांडे, संदीप कुमार और उनके साथियों ने उन पर हमला किया।

घायल ने बताया कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह बेहोश हो गए। आरोप है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। बाद में राहगीरों की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

कपिलेश्वर धीरज ने यह भी आरोप लगाया है कि अरुण खांडे ग्रामीण क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता का पुत्र है, जबकि संदीप कुमार पुलिस चौकी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है और घटना के दौरान अपने प्रभाव का रौब दिखा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी...

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं...

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती,...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ...

नकटी में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, कई ग्रामीणों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ. इस दौरान विवाद की स्थिति भी...

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...