भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा, मंडल अध्यक्ष को भेजा त्याग पत्र

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। जानकारी के अनुसार, रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी त्याग पत्र सार्वजनिक रूप से साझा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

रवि भगत लंबे समय से पार्टी के खिलाफ मुखर नजर आ रहे थे। हाल के दिनों में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी की थी। उनके इस कदम को संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और संगठन में उनकी एक सक्रिय पहचान रही है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...

दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30...

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त...